Friday, September 19, 2014

Music

हैलो  फ्रेंड्स,
                       यह मेरी पहली पोस्ट है, जिसमे मैं आपको अपने बारे में और अपना संगीत (Music) से लगाव के बारे में बताऊँगी! मेँ  कोई प्रोफेशनल म्यूजिक आर्टिस्ट नहीं हु, हाँ बस शौंक से संगीत (Music) के बारे में सब जान लेना चाहती हूँ ! म्यूजिक(संगीत) मेरे लिए एक डोस की तरह है जो कभी भी मेरे मूड को बदल सकता है ! आज मैने  यह ब्लॉग बनाया है म्यूजिक(संगीत) के नाम से, यह काम तो बहुत समय से करना चाहती थी पर वोह  कहते है न हर एक चीज़ का एक वक़त होता है, समय से पहले और किस्मत से ज्यादा कभी किसी को कुछ नहीं मिलता ! तो आज इसका वक़त आया है! अभी यह लिखते हुए मैं कितना अच्छा महसूस कर रही हू मैं शब्दों में ब्याँ नहीं कर सकती बस इतना बोल सकती हू ऐसा लग रहा है की बरसो की ख्वाहिश पूरी होने जा रही है! चलिए अब ज्यादा इमोशनल नहीं करती मेँ  आप सब को न ही ज्यादा बोर करुँगी अपने बारे में बता करके अपने टॉपिक पर आते है, तो मेने यह ब्लॉग शुरू किया है म्यूजिक के दीवानो के लिए जो मेरी ही तरह म्यूजिक को अपना एनर्जी चार्जर समझते है ! हर एक की ज़िन्दगी में ऐसा कुछ जरूर होता है जिससे वह चाहे कैसी ही सिचुएशन में हो वो चीज़ उसे हिम्मत देती है मोटीवेट करती है! कुछ के लिए वो उसके दोस्त होते है, किसी के लिए पूजा , मैडिटेशन ! मेरे लिए संगीत है, इसे सुनकर मैं अपनी सारी प्रोब्लेम्स भूल जाती हू !

संगीत क्या है? 

"The written or printed signs representing vocal or instrumental sound."
यह एक रटी रटाई डेफिनिशन है जो आपने कई जगह पड़ी होगी और यह सही भी है, मैं इसे गलत नहीं कह रही पर मेरे ख्याल से म्यूजिक को हम किसी एक परिभाषा में नहीं बाँध सकते अलग अलग लोगो के लिए इसके अलग मायने है, जैसे की मेरे लिए एनर्जी चार्जर ऐसे ही सब के लिए इसकी अलग परिभाषा है, इसे हम एक परिभाषा में बांध कर नहीं  रख सकते!


संगीत और स्वास्थ्य - संगीत और स्वास्थ्य एक दुसरे के पूरक है ! संगीत को सुनने पर आपके शरीर में एक अजीब से लहर दौड़ जाती है जो आपको एक अजीब सी ख़ुशी, रिलैक्स फील करवाती है !(मेरा यह पर्सनल मानना है अगर आप इससे इत्तफ़ाक़ नहीं रखते तो एक बार तो आजमाएगा जरूर)! आजकल की हेक्टिक ज़िन्दगी में हम लोंगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरुरी हो गया है और इसीलिए हम अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए बहुत कुछ करते है जैसे की एक्सरसाइज, मेडिटेशन आदि पर अगर इनके साथ संगीत जुड़ जाए तो इनको करने में हमें और भी मज़ा आता है! क्यों सही कहा ना :) संगीत के साथ व्यायाम करने का अपना ही मजा है एक अज़ीब सी स्फूर्ति और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है जिससे हम हमेशा अच्छा ही सोचते है! तो इस तरह हम कह सकते है की संगीत से हम सकरात्मक विचार अपनाते है और सकरात्मक सोच भविष्य को उज्जवल बनाता है!

 संगीत और मै - अंत में अब में आपको थोड़ा सा अपने साथ संगीत का रिश्ता बताना चाहूंगी! जब जब मैने  संगीत सुना एक अलग ही धुन में खो गयी मै ! मेने संगीत को हमेशा अपना सबसे अच्छा और प्यारा दोस्त समझा है, हालत जैसे भी रहे हो, ख़ुशी या गम इसने हमेशा मेरा साथ दिया है ! आखिर दोस्त होते ही किसलिए है? दोस्त इसलिए बोल रही हू क्यूंकि हर पल इसने मेरा साथ दिया है! अभी भी यह ब्लॉग लिखते लिखते मैं म्यूजिक ही सुन रही हू औए झूम रही हू! कब यह पोस्ट मैने लिख दी मुझे पता भी नहीं चला ! मेरी ज़िन्दगी में म्यूजिक बहुत ज्यादा महत्व रखता है, कभी अगर में म्यूजिक ना सुन पाऊ तो ऐसा लगता है कुछ कमी रह गयी है ! यह मुझे पूरा करता है और मैं बहुत खुसनसीब हू की मुझे ऐसा प्यार दोस्त मिला है!

चलिए फ्रेंड्स अभी के लिए अलविदा! आशा करती हूँ की आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आएगी और मेरी तरह म्यूजिक आपको भी रोमांचित करता रहेगा, हमेशा और हमेशा और हमेशा! फिलहाल के लिए गुडबाय फ्रेंड्स जल्दी ही मिलेंगे मेरी अगली पोस्ट के साथ और हाँ अपने कमेंट्स लिखना मत भूलियेगा ! टेक केयर !


















No comments:

Post a Comment